अशोक पंडित को जया बच्चन की हरकत पर आया गुस्सा, धक्का मारने वाले वीडियो पर बोले- ये वोट देने वालों का अपमान है

Updated on 13-08-2025 02:43 PM
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन की आलोचना की है क्योंकि उन्होंने 12 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर सेल्फी लेने आए एक व्यक्ति को धक्का दे दिया था। उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद हर कोई उनकी कड़ी निंदा कर रहा है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और उसमें उन्होंने जया बच्चन की हरकत को बहुत निंदनीय बताया है और जनता का अनादर करने का आरोप लगाया है।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जया बच्च ने एक आम आदमी को सिर्फ इसलिए धक्का दिया क्योंकि वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, ये बहुत ही निंदनीय एक्ट है। और उन लोगों का अपमान भी है, जिन्होंने इन्हें वोट दिया। अपनी सेवा के लिए चुना है।' उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्वेंट, खासकर इलेक्टेड रिप्रजेंटेटिव्स को तो उन लोगों के प्रति अच्छे से पेश आना चाहिए, जो उनके फैंस हैं।

अशोक पंडित ने जया बच्चन की आलोचना की

अशोक पंडित ने लिखा, 'एक पब्लिक सर्वेंट 24 घंटे नाराज और चिड़चिड़ा नहीं रह सकता। ऐसे कलाकार से तो इंसानियत और विनम्रता की उम्मीद की जाती है, जिसे फैंस का प्यार मिला है और जिसने उसे ये मुकाम और पोजीशन दिलाई हो।' बता दें कि जया बच्चन एक फेमस एक्ट्रेस के अलावा राज्यसभा सांसद हैं और उनके इस तरह से वीडियोज अक्सर आते हैं और सुर्खियों में छाए रहते हैं।

जया बच्चन ने युवक को धक्का मारा था

हालिया घटना की बात करें तो जया बच्चन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर किसी से बात कर रही थीं। तभी वहां एक आदमी आया और उसने एक्ट्रेस के साथ बिना बताए सेल्फी लेनी शुरू कर दी। जब सांसद की नजर पड़ी तो उन्होंने हाथ से उसके सीन पर जोर से धक्का मारा और वह दूर जाकर लड़खड़ाया। इस दौरान उन्होंने उस शख्स से कहा, 'क्या कर रहे हैं आप? ये क्या है?' गुस्से में उन्हें देख वह आदमी शर्मिंदा हो गया और उसने माफी मांगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.