अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन ने की बेहद अजीब भविष्यवाणी, कहा- वो खेलेगा ही नहीं उसकी बात मत करो

Updated on 23-03-2026 03:36 PM
नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में शामिल तो हो गए हैं लेकिन उनके लिए प्लेइंग इलेवन की राह आसान नहीं दिख रही है। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि लखनऊ के पास मौजूद घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए अर्जुन को पूरे सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

प्लेइंग 11 में बन पाएगी अर्जुन तेंदुलकर की जगह?

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में फिलहाल मयंक यादव, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान और आवेश खान जैसे अनुभवी और तगड़े तेज गेंदबाज मौजूद हैं। इसी कड़ी चुनौती पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं और चलिए वहां जाते भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि उनके लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इस लाइनअप में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी हैं। इतने सारे तेज गेंदबाज होने के बाद वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि जब तक बहुत ज्यादा चोटें न आएं तब तक उनका कोई केस बनता है।'

लखनऊ की टीम में अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल सफर की बात करें तो उन्हें दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था। साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले अर्जुन को डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। अब तक के अपने आईपीएल करियर में उन्होंने केवल 5 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाले 2024 सीजन में भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।

प्लेऑफ से बाहर रहेगी लखनऊ- अश्विन

आर अश्विन ने न केवल अर्जुन के भविष्य पर बल्कि लखनऊ की पूरी टीम की किस्मत पर भी कड़ा रुख अपनाया है। पिछले दो सीजनों (2024 और 2025) में सातवें स्थान पर रहने वाली लखनऊ की टीम को लेकर अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि वे इस बार भी प्लेऑफ की रेस से बाहर रहेंगे। अश्विन ने कहा, 'मुझे टॉप 3 टीमों को लेकर पूरी स्पष्टता है। नंबर चार, पांच और छह के लिए रेस होगी और मेरी नजर में लखनऊ उस चार, पांच या छह में भी नहीं है। वे टॉप-6 से भी बाहर गिर जाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.