Ashwin ने नाथन लायन को दिखाया कौन है बॉस, धरती खोदकर मारा डेविड वॉर्नर वाला छक्का

Updated on 10-02-2023 07:46 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेल जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और नाइट वॉचमैन रविचंद्रन अश्विन ने पारी की शुरुआत की। अश्विन भले ही नाइट वॉचमैन के रूप में क्रीज पर उतरे, लेकिन टेस्ट में उनके नाम 5 शतक है। इसी वजह से कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं लेती है। बांग्लादेश में नाबाद रहकर अश्विन ने भारत को टेस्ट मैच में जीत दिलाई थी।

लायन की गेंद पर मारा छक्का

रविचंद्रन अश्विन वैसे तो पिच पर सेट होते हैं और मैदानी शॉट खेलकर रन बटोरते हैं। लेकिन नागपुर टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर नाथन लायन की गेंद पर छक्का मार दिया। 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने अपना घुटना मोड़ा और गेंद को मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह छक्का 72 मीटर लंबा था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी स्पिनर के खिलाफ ऐसे ही घुटने मोड़कर छक्के मारते हैं।
अश्विन का यह छक्का इसलिए भी खास था क्योंकि दोनों इस समय दुनिया के टॉप ऑफ स्पिनर में गिने जाते हैं। इनकी तुलना भी खूब होती है। दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट में लगभग बराबर विकेट हैं। लेकिन बल्लेबाजी के मामले में अश्विन लायन से कोसों आगे हैं। 62 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेलने के बाद अश्विन टॉड मर्फी की गेंद पर एलडीब्ल्यू हो गए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में एक भी छक्का नहीं

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। उनकी पूरी पारी में एक भी छक्का नहीं था। इसलिए अश्विन का छक्का और भी खास हो जाता है। अश्विन से पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो छक्के मारे थे। मैच के पहले दिन उन्होंने नाथन लायक के खिलाफ ही लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा था। वहीं दूसरे दिन पैट कमिंस के खिलाफ पुल शॉट पर छक्का मारा। यह गेंद डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री लाइन के बाहर गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.