100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बनेंगे अश्विन

Updated on 06-03-2024 02:04 PM

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलेंगे। वह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बनेंगे। वे यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के 77वें खिलाड़ी होंगे।

अश्विन भारत के 92 साल के टेस्ट इतिहास में केवल पांचवें गेंदबाज होंगे, जो 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलेंगे। उनसे पहले अनिल कुंबले, कपिल देव, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।

अश्विन के अलावा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच होगा। वह 100 टेस्ट खेलने वाले 17वें इंग्लिश प्लेयर बनेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है।

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले चौथे एक्टिव भारतीय होंगे
अश्विन से पहले 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि 13 भारतीय खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में पूर्व स्टार बैटर सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। अश्विन टेस्ट मैचों की सेंचुरी पूरी करने वाले विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा के बाद चौथे एक्टिव भारतीय खिलाड़ी होंगे।

ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था। उसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन अब तक उन्होंने ऑफिशियल रिटायरमेंट नहीं लिया है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी सबसे ज्यादा 100 टेस्ट खेले
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के है। अब तक इंग्लैंड के 16 खिलाड़ियों ने यह माइलस्टोन हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारत का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय
अश्विन ने 99 टेस्ट में 507 विकेट लिए हैं। वे 500 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले ने 105 मैचों यह उपलब्धि हासिल की थी। वे सबसे कम टेस्ट में 500 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। केवल श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने उनसे कम मैचों (87) में 500 विकेट पूरे किए थे।

अश्विन ने भारत की ओर से एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए
अश्विन एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर हैं। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 मैच में खेले और 114 विकेट लिए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 विकेट झटके हैं।

अश्विन ने 35 बार टेस्ट में 5 विकेट हॉल लिए
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 35 बार 5 विकेट हॉल (एक पारी में पांच विकेट) लिए हैं। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे ही भारतीय हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले ऐसा कर चुके हैं। कुंबले ने भी 35 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.