Asia Cup 2022: रोहित शर्मा असहज दिखे, चीखे-चिल्लाए… शोएब अख्तर ने गिनाई टीम इंडिया की गल्तियां

Updated on 07-09-2022 06:19 PM

नई दिल्ली
 
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद दोनों टीमों के प्रदर्शन को लेकर बात की है। अख्तर ने बताया कि टीम इंडिया से इस मैच में कहां चूक हुई इसके अलावा उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की गल्तियों को भी गिनाया। अख्तर का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2022 टीम इंडिया के लिए वेक-अप कॉल है और इस टीम को अब अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है।

शोएब अख्तर ने कहा, 'अब आते हैं इंडिया की तरफ, इंडिया का परफॉर्मेंस क्या है? इंडिया को यहां से कहां जाना है। एक गलती तो आपने नहीं करनी है कि आपने अब कप्तान हटाना है। कप्तान नहीं हटाना है आपने, रोहित शर्मा काफी अनकंफर्टेबल दिखे, वह मैदान पर चिल्ला रहे थे, चीख रहे थे। इंडियन कैंप में देखें तो तीन मैचों में तीन बदलाव कर डाले। आर अश्विन को ले आए, ऋषभ पंत को ले आए, दिनेश कार्तिक को ड्रॉप कर दिया। रवि बिश्नोई को ड्रॉप किया।'
 
अख्तर ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगा कि टीम में थोड़ी अनिश्चितता है। जब टीम में बहुत बदलाव होते हैं, तब हम अंदाजा लगा लेते थे कि सब सही नहीं चल रहा है। अगर हम पॉजिटिव चीजों पर नजर डालें, तो इंडिया के लिए यह बहुत अच्छा वेक-अप कॉल है। खासकर टीम इंडिया को यह बात पता चल गई कि फाइनल XI कैसा होना है। ये बहुत अच्छी चीज हुई है इंडिया के लिए।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.