एशिया कप- पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया:मुनीबा अली और गुल फिरोजा की शतकीय साझेदारी

Updated on 22-07-2024 02:24 PM

एशिया कप में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में पकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की कप्तान निदा दार ने फील्डिंग करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 108 रन बनाए। कबिता जोशी ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली। सादिया इकबाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट खोकर 11.5 ओवर में 110 रन बनाकर जीत दर्ज की। गुल फिरोजा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। कबिता जोशी को 1 विकेट मिला।

मैच एनालिसिस से पहले मैच विनिंग पार्टनरशिप
पकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली और गुल फिरोजा बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने शतकीय साझेदारी करके मैच को एकतरफा कर दिया। मुनीबा ने गुल के साथ मिलकर 68 बॉल पर 105 रन जोड़े। मुनीबा ने साझेदारी में 42 और गुल फिरोजा ने 57 रन का योगदान दिया। फिरोजा को कबिता जोशी ने आउट किया।

गुल फिरोजा की फिफ्टी
​​​​​​गुल फिरोजा ने अपने टी-20 करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 35 बॉल पर 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए।

मुनीबा ने नाबाद 46 रन बनाए
फिरोजा के साथ ओपनिंग करने आई मुनीबा अली ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। उन्होंने 135.29 के स्ट्राइक रेट से अपनी पारी में 8 चौके लगाए।

नेपाल के 3 बल्लेबाज रन आउट
पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना ने नेपाल का पहला विकेट लिया। उन्होंने समझाना खडका को आउट किया। नेपाल ने अपना पहला विकेट 4 रन पर खो दिया। इसके बाद सादिया इकबाल ने कबिता कुंवर और नेपाल की कप्तान इंदु बर्मा को आउट करके नेपाल को बैकफुट पर धकेल दिया। नेपाल के 3 बैटर्स रन आउट हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.