असम CM बोले-राहुल ने झूठ के अलावा कुछ नहीं सीखा:उनकी न्याय यात्रा जहां भी जाएगी, कांग्रेस के साथ अन्याय होगा

Updated on 21-02-2024 01:49 PM

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (20 फरवरी) को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जहां से भी निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है। अब राहुल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, लेकिन उनका अखिलेश यादव से मतभेद हो रहा है। जहां भी न्याय यात्रा जाएगी, वहां कांग्रेस के साथ अन्याय ही होगा।

हिमंत सरमा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने तेलंगाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है।

पहली यात्रा पर तीन राज्य हारे, इस बार पूरा देश हारेंगे- हिमंता सरमा
CM हिमंत ने कहा कि जब राहुल ने पहली बार भारत जोड़ो यात्रा की थी, तो वो तीन राज्यों में चुनाव हार गए थे। इस बार चुनावों में वह पूरा देश हार जाएंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनावों मे 30 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को PM मोदी पर निशाना साधते हुए बयान दिया था कि जब वो अपनी न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में थे, तब उन्होंने लोगों को सड़कों पर नशे में धुत देखा।

सरमा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि PM मोदी ने क्या किया? लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे PM मोदी ने बनाया है। राहुल गांधी ने दुनिया में झूठ बोलने के अलावा और कुछ भी नहीं सीखा।

कांग्रेस को हिंदुओं से प्रेम नहीं- CM सरमा
CM सरमा ने तेलंगाना के निर्मल जिले में एक सार्वजनिक सभा में सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के बड़े नेता आमंत्रित किए जाने के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हुए।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आप क्यों नहीं गए? क्या आपको हिंदुओं से प्रेम नहीं है? क्या आप हमेशा रजाकारों और बाबर के साथ रहेंगे। सरमा ने कहा कि देशवासी रजाकारों और बाबर के साथ खड़े नहीं होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.