मणिपुर में 21 अगस्त से शुरू हो सकता है विधानसभा सत्र, कैबिनेट ने की राज्यपाल से सिफारिश

Updated on 05-08-2023 01:57 PM
इंफाल: मणिपुर मंत्रिमंडल ने राज्यपाल अनुसूइया उइके से राज्य विधानसभा का अगला सत्र 21 अगस्त को बुलाने की सिफारिश की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। विधानसभा का पिछला सत्र मार्च में आयोजित हुआ था। इस संबंध में एक संक्षिप्त अधिसूचना में आज कहा गया, 'राज्य मंत्रिमंडल ने 21 अगस्त, 2023 को 12वीं मणिपुर विधानसभा का चौथा सत्र बुलाने के लिए मणिपुर की माननीय राज्यपाल से सिफारिश की है।'

इसके अलावा, कांग्रेस ने भी राज्यपाल उइके से राज्य जारी अभूतपूर्व उथल-पुथल पर चर्चा के लिए विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता ओकराम इबोबी सिंह सहित पांच कांग्रेस विधायकों ने पिछले महीने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में कहा, 'मई की शुरुआत से जातीय संघर्ष से प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के तरीके और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने और सुझाव प्राप्त करने के लिए विधानसभा सबसे उपयुक्त मंच है।'

मई से मणिपुर में जातीय हिंसा
मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहीं तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने हाल में कहा था, 'लोकतंत्र जवाबदेही के बारे में है... हमें लगता है कि स्थिति को नियंत्रित करने में विफलता के लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आना चाहिए।'

इस साल मई में पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा पिछले तीन महीनों से छिटपुट रूप से मणिपुर में जारी है और इसमें 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर में अब भी कर्फ्यू लगा है। राज्य में जारी जातीय दंगों के दौरान मारे गए जनजातीय लोगों को सार्वजनिक एवं सामूहिक रूप से दफनाने की हालिया घोषणा के बाद दो समुदायों - मेइती और कुकी-जोमी जनजातियों के बीच हिंसा को भड़कते देखा गया।

कुकी और मेइती समुदाय के बीच तनाव
पूर्व कुकी उग्रवादी संगठनों और केंद्र सरकार के बीच फिर से बातचीत शुरू होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव भी बढ़ गया। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नगा और कुकी की आबादी 40 प्रतिशत से कुछ अधिक है और वे पर्वतीय जिलों में रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.