विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 26-03-2025 02:46 PM

राजनांदगांव।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में इस मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी। छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज बनाने की कल्पना है। यहां का भवन बहुत अच्छा है आने वाले 4 वर्ष के भीतर सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर ट्रामा यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, फिजियोथैरेपी कॉलेज, मॉड्यूलर किचन, कैथ लैब, लॉउंड्री, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना जैसे कार्यों के लिए घोषणा की गई है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वशासी समिति की बैठक में मेडिकल कॉलेज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग से संबंधित मरीजों के ईलाज के लिए लैब नहीं थी इसके लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से कैथ लैब निर्माण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। सीएसएचडी के लिए भी 1 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति की अनुशंसा की गई है। ट्रामा सेंटर सीसीएचबी यूनिट 7 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से शीघ्र निर्माण किया जाएगा।  एमआरआई मशीन लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत से खरीद कर शीघ्र लगाया जाएगा। सीटी स्कैन मशीन को तीन माह के भीतर स्थापित कर प्रारंभ किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मॉड्यूलर किचन 50 लाख रूपए की लागत से निर्माण करने का अनुमोदन किया गया है। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अस्पताल के कपड़े धुलाई के लिए 50 लाख रूपए की लागत का उच्च गुणवत्ता का बड़ी लाउंड्री मशीन खरीदी जाएगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह वक्त छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। हर व्यक्ति किसान हो, मजदूर हो या किसी क्षेत्र में कार्य करने वाला हो। एक-एक व्यक्ति की जिम्मेदारी और मेहनत से विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पढऩे का अच्छा अवसर मिल रहा है। अच्छी पढ़ाई कर एक अच्छे चिकित्सक का दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका ने स्वागत उद्बोधन दिया। वार्षिकोत्सव में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला को प्रदर्शित किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, पद्मश्री पुखराज बाफना, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कटारिया, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, प्रबंध संचालक सीजीएमएससी पद्मिनी भोई, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.