
रायपुर । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ. बघेल हमारे छत्तीसगढ़ के पुरोधा पुरुष है।
डॉ महंत ने कहा कि डॉ. बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रभावित थे, वे अपनी शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर 1930 में गांधी जी के आंदोलन में शामिल हो गये, वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, पश्चात संपूर्ण जीवन उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए संघर्ष किया, उनके इसी योगदान को दृष्टिगत रखते हुए, उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वप्नदृष्टा कहा जाता है ।