जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी की हुई विधानसभा वार बैठक

Updated on 26-08-2023 02:50 PM

भिलाई । आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छुक आवेदकों द्वारा जमा किये गये आवेदनों के बाद उसके आगे की प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस के जिला प्रभारी लालजी चंद्रवंशी की उपस्थिति मेंं हुई।

इस दौरान भिलाई नगर विधानसभा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा के लिए अलग अलग बैठक हुई जिसमें भिलाई नगर विधानसभा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता जहां भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने कही।

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर  वैशाली नगर विधानसभा से खुद दावेदारी किये है इसलिए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीराव ने की।

ज्ञातव्य हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को अपने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के पास 22 अगस्त तक आवेदन जमा करना था उसके बाद जो 22 अगस्त तक आवेदन जमा करने में चूक गये है उनको 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पास आवेदन जमा करना है।

उसके बाद 26 अगस्त को ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूची बनाकर जिला प्रभारी को सौंप कर  जिला प्रभारी के माध्यम से इस सूचि को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पहुंचाया जायेगा जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा का टिकिट प्रदान किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.