डेंटिंग ऐप पर फंसे असिस्टेंट मैनेजर को घर बुलाकर मारपीट, बनाया अश्लील वीडियो... गाजियाबाद पुलिस ने शुरू की जांच

Updated on 24-11-2023 01:42 PM
इंदिरापुरम: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में असिस्टेंट मैनेजर को होशियारी भारी पड़ गई। पत्नी को सबक सिखाने को एक शख्स ने डेटिंग ऐप का सहारा लिया, लेकिन यह उसे काफी महंगा पड़ गया। डेंटिंग ऐप पर उनकी बात एक युवक से हुई, जिसने उन्हें स्पेशल सर्विस प्रोवाइड कराने का झांसा दिया। बातों में फंसाकर पीड़ित को अपने कमरे पर बुला लिया। इसके बाद वहां जो कुछ उनके साथ हुआ, वह काफी डराने वाला था। आरोप है कि युवक ने चार दोस्तों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद जबरन उन्हें नंगा कर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर 20 हज़ार रुपये भी ठग लिए। बाद में जैसे-तैसे वह खुदको बचाकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे। वहां पूरे मामले की शिकायत की पुलिस से की। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है।


कई युवतियों से चैटिंग पर बात

प्रताप विहार में रहने वाले असिस्टेंट मैनेजर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस से की शिकायत में उन्हें बताया कि कुछ महीने से उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस दौरान उन्होंने टाइम पास करने के लिए डेटिंग ऐप का सहारा लिया। इसके लिए पहले उन्होंने अपने मोबाइल पर ऐप इन्स्टॉल किया। इसके बाद चैटिंग करने लगे। उनकी कई युवतियों से चैट होने लगी। एक दिन उनसे ऐप पर एक युवक की बात हुई, उसने स्पेशल सर्विस देने की बात कह पीड़ित को बातों में फंसा लिया। इसके बाद वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित अपने घर बुलाया। इसके लिए उसने पूरा रास्ता समझाया।

बातों में फंसकर पहुंच गए युवक के घर


उसकी बातों पर यकीन कर मैनेजर बुधवार सुबह 10:00 बजे सेक्टर-14 स्थित अटलांटिक अस्पताल पहुंचे। वहां अपनी बाइक खड़ी करने के बाद युवक की स्कूटी पर बैठकर उसके घर जा पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनसे पहले घर परिवार की बात की गई। फिर दूसरे कमरे में मौजूद उसके चार अन्य दोस्त भी वहां आ गए।

उन्होंने बिना कुछ पूछे अचानक उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सभी ने मिलकर उनके कपड़े उतरवा दिए। इस दौरान आरोपियों में से एक युवक ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यह बात किसी को न बताएं कि वह खुद से घर आए और उनकी पिटाई की गई है। यह बोलते हुए उनका एक और वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उनसे रुपयों की मांग की गई।

आरोपियों ने उनकी जेब से पर्स निकालकर क्रेडिट कार्ड से 10-10 हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर भी कर लिए। रुपये मिलने पर पीड़ित के कपड़े व मोबाइल लौटा दिया गया। इसके बाद बदहवास हालत में वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी इंदिरापुरम ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही।

बरतें सावधानी

  • ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर जब किसी से दोस्ती हो तो शुरुआती स्टेज में उससे ज्यादा फ्रैंक न हों। उसे अपनी निजी जानकारी न दें।
  • अगर कोई घर या कहीं और मिलने बुलाए तो न जाएं, अगर मिलना है तो पब्लिक प्लैस पर ही मिलें।
  • इस तरह की दोस्ती में अगर सामने वाला अलग-अलग बहानों से रुपयों की डिमांड करे तो उसे पैसे न दें।
  • ऐप पर बने दोस्त से फोन या नेट बैंकिंग के पासवर्ड न शेयर करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.