अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में गायों के पैरों में भी जड़े थे हीरे, किम कार्दशियन और उनकी बहन ने किया खुलासा
Updated on
15-03-2025 04:21 PM
किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लो कार्दशियन बीते साल जुलाई 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शरीक हुई थीं। 'द कार्दशियन' के ताजा एपिसोड में बहनों ने मुंबई में शाही जश्न को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। रियलिटी शो में बहनों ने बताया कि वो शादी के इंतजाम की भव्यता देखकर दंग रह गई थीं। वहां 'लाखों फूल' थे और 'हर चीज में हीरे जड़े' हुए थे। यही नहीं कार्दशियन बहनों ने खुलासा किया कि शादी में पूजा के लिए जो गाय आई थीं, उनके पैरों में ही हीरे जड़े हुए थे।
'द कार्दशियन' के सीजन-6 के नए एपिसोड के दौरान ख्लो ने कहा कि पूरा एरिना भव्य तरीके से सजाया गया था। इस पर किम कार्दशियन ने कहा कि वह नजारा अद्भुत था। छत से लाखों फूल लटक रहे थे। ख्लो ने कहा कि यह वहां सबकुछ ऐसा था, जो आपकी पांचों ज्ञानेंद्रियों को अपने बस में कर ले। यह सब अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर था।
मोर के आकार के नाव पर सवार होकर आई थीं राधिका मर्चेंट
किम और ख्लो ने विवाह स्थल की तुलना डिज्नीलैंड के 'इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड' से भी की। ख्लो ने कहा कि वहां का नजारा ऐसा था, जैसे यह पूरी तरह से अलग दुनिया हो। ख्लो कार्दशियन ने शादी में दुल्हन राधिका मर्चेंट की एंट्री के बारे में भी बात की। बताया कि राधिका शादी समारोह में एक मोर के आकार की नाव पर सवार होकर आई थीं।
गायों के पैरों में जड़े थे हीरे, अंबानी परिवार ने की थी पूजा
ख्लो ने बताया, 'शादी में दुल्हन एक मोर की झांकी पर सवार होकर आ रही थी, जिस पर हर जगह कीमती रत्न जड़े हुए थे।' किम कार्दशियन ने इसमें अपनी बात जोड़ते हुए आगे कहा, 'वहां हर सामान पर असली सोना चढ़ा हुआ था। हर चीज में हीरे जड़े हुए थे। यहां तक कि गायों के पैरों में हीरे जड़े हुए थे। अंबानी परिवार ने शादी के दौरान इन गायों की पूजा भी की।'
अंबानी फैमिली को नहीं जानती थीं किम कार्दशियन
ख्लो ने बताया कि यह शादी जहां 'शानदार' थी, वहीं अंबानी परिवार इस जश्न से पहले कई परोपकारी काम भी कर रहा था। इसी एपिसोड के दौरान, किम कार्दशियन ने यह भी बताया कि वह अंबानी परिवार को नहीं जानती थीं, लेकिन उन्होंने 'सनक' में शादी में शामिल होने का फैसला किया।
किम कार्दशियन ने बताया कैसे मिला अनंत अंबानी की शादी का न्योता
किम ने कहा, 'मैं असल में अंबानी परिवार को नहीं जानती। हां, हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स हैं। लोरेन श्वार्ट्ज हमारी अच्छी दोस्तों में से एक है। वह एक जौहरी है। वह अंबानी परिवार के लिए जूलरी बनाती हैं। उसने मुझसे कहा कि वह उनकी शादी में जा रही है और वो मुझे भी आमंत्रित करना चाहेंगे। बस, हमने भी सनक में आकर कहा कि 'जरूर' मैं भी चलूंगी।'
18-22 किलो का था अनंत अंबानी का वेडिंग कार्ड
ख्लो ने एपिसोड में बताया कि उन्हें जो अनंत और राधिका की शादी का जो निमंत्रण मिला था, उसका वजन लगभग 18-22 किलोग्राम था। उन्होंने कहा, 'हमें जो निमंत्रण मिला था, उसका वजन 40-50 पाउंड था और उसमें संगीत बज रहा था। मुझे लगता है कि जब हमने वह निमंत्रण देखा, तो हमने सोचा कि आप इस तरह के किसी भव्य आयोजन के लिए मना नहीं कर सकते।'
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…