हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश

Updated on 18-03-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद की सीट के लिए पैसे मांगे जो हैं। जो सीटें फ्री में उपलब्ध है वह जहाज के एकदम से पीछे, वह भी बीच वाली होती है। कभी-कभी तो एक पीएनआर पर बुक लोगों को भी अलग-अलग सीटें आवंटित कर जाती है। इस वजह से परिवार का एक सदस्य यहां तो एक सदस्य वहां बैठ कर यात्रा करता है। इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त रूख अपना है।

क्या कहना है सरकार ने

सरकार ने एयरलाइन्स को कहा है कि किसी भी फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें फ्री में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। उल्लेखनीय है कि ढेरों यात्रियों ने सीट सेलेक्शन चार्ज की आड़ में एयलाइनों के खेल के बारे में शिकायत की थी। ग्राहकों का कहना है कि इसी बहाने वे ग्राहकों से कुछ अतिरिक्त राशि वसूलते हैं।

अभी क्या होता है

अभी देखा गया है कि भारतीय एविएशन कंपनियां आगे की सीटें, खिड़की की सीटें (Window Seats), आयल (Aisle seats), एक्स्ट्रा लेग रूम वाली सीटों का कुछ ज्यादा चार्ज करते हैं। किसी भी जहाज में बहुत कम सीटें फ्री वाली होती हैं। फ्री की अधिकतर सीटें बीच वाली और पीछे की होती हैं। यहां तक कि एक परिवार के सदस्यों को भी अतिरिक्त पैसे नहीं देने पर अलग-अलग सीट दे दिया जाता है। इस वजह से ही सोशल मीडिया पर लोगों का प्रतिरोध बढ़ रहा है।

डीजीसीए ने दिया निर्देश

अब डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन्स को कहा है कि वे कम से कम 60 फीसदी सीटें तो फ्री का रखें ही। साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक किए गए यात्रियों को सीट एक साथ ही दें। रेगुलेटर ने विमानों की देरी से उड़ने, फ्लाइट कैंसिलेशन और डिनायल बोर्डिंग के मामलों में भी यात्रियों के अधिकार की रखा करने को कहा है। कंपनियां अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, और एयरपोर्ट के काउंटर पर भी इसे विशेष तौर पर दर्शाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.