40 की उम्र में अमित मिश्रा ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, डाइव लगाकर पकड़ा अविश्वसनीय कैच

Updated on 08-04-2023 08:23 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभवी दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल 2023 में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मिश्रा जी अपनी जादुई गेंदबाजी से कहर ढाने के लिए तो बखूबी जाने जाते हैं। लेकिन कोई कहेगा कि मिश्रा ने एक अविश्वसनीय कैच लपका है यह सुनकर आपको भी हैरानी होगी। क्योंकि अमित अपनी फील्डिंग के लिए कभी जाने नहीं गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अमित मिश्रा ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि वह अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। अमित ने शायद ही अपने क्रिकेट करियर में इतना बेहतरीन कैच लपका होगा।
अमित मिश्रा ने लपका अविश्वसनीय कैच
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 18वां ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से यश ठाकुर डाल रहे थे। स्ट्राइक पर एसआरएच की ओर से राहुल त्रिपाठी थे। यश ने ओवर की दूसरी गेंद बाउंसर डाली, लेकिन उसकी गति काफी धीमी रखी। ऐसे में राहुल त्रिपाठी का अपर कट मारने का प्लान काम नहीं किया और गेंद 30 यार्ड दायरे में ही रही, जिसके चलते शार्ट थर्ड मैन पर खड़े अमित मिश्रा ने गेंद की तरफ दो-तीन कदम चलकर डाइव लगा दी। मिश्रा ने हवा में उड़कर हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच ने सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया। मिश्रा के कैच ने मानो जैसे महफिल लूट ली हो। अमित के अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अपनी गेंदबाजी से भी किया कमाल
आपको बता दें कि अमित मिश्रा आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन इस बार उनको एलएसजी ने अपने साथ जोड़ लिया। इसी के साथ मिश्रा ने पहले मैच में ही बता दिया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ। अमित मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 5.75 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 2 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके अलावा बात करें मैच की लखनऊ यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.