ऐसे तो वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल हो जाएगा, सुपर 8 में भारत की यह कमजोरी खेल न करवा दे
Updated on
19-02-2026 01:57 PM
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दमदार रहा है। वे ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। भारतीय टीम ने चार में से चारों मुकाबले ग्रुप स्टेज में जीते और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया। बता दें कि टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया था। हालांकि ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में भारत की सबसे बड़ी कमी जो सामने आई है, वो है उनकी फील्डिंग। भारत की फील्डिंग काफी साधारण रही है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ भी आखिरी ओवर में छूटे दो कैच
बीते 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में मैच के आखिरी ओवर में भारत ने लगाता दो गेंद पर दो कैच छोड़े थे। पहले रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टक्कर हो गई थी, जिसके चलते कैच छूट गया। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी कैच ड्रॉप कर दिया था।बता दें कि पूरे विश्व कप में ही भारत की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही है। उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 कैच ड्रॉप किए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीमों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले पर आयरलैंड है, जिन्होंने 10 कैच ड्रॉप किए हैं।
सुपर 8 में करना पड़ेगा सुधार
यह बात तो हर किसी ने सुनी होगी कि कैच जीतो मैच जीतो। कैच आपको मैच जितवाते हैं। ऐसे में भारत को सुपर 8 में अपनी फील्डिंग में सुधार करना पड़ेगा। नहीं तो टीम इंडिया को लगातार कैच ड्रॉप करना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 फेज में भारी पड़ सकता है। अपनी खराब फील्डिंग के चलते भारत के हाथ से वर्ल्ड कप भी निकल सकता है। सूर्यकुमार यादव के कैच की वजह से ही भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हर एक कैच पकड़ना कितना ज्यादा जरूरी है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…