‘ऐसे तो 100 साल में भी खत्म नहीं होगी जांच', टाइपिंग-स्टेनोग्राफी परीक्षा घोटाले पर एसटीएफ को अदालत ने लगाई फटकार

Updated on 03-09-2026 01:11 PM

 भोपाल। वर्ष 2013 में सामने आए टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफी परीक्षा घोटाले की जांच 13 साल बाद भी अधूरी है। करीब 2,947 संदेहियों में एसटीएफ अब तक केवल 252 लोगों की ही जांच कर चालान पेश कर सकी है। ट्रायल की शुरुआत अब तक नहीं हो पाई। विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने चिंता जताते हुए एसटीएफ से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। साथ में अदालत ने यह भी कहा कि अगर जांच ऐसे ही चली तो 100 साल में भी खत्म नहीं हो पाएगी।

दरअसल लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने 14 और 21 अप्रैल 2013 को हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैंड और टाइपिंग परीक्षा कराई थी। परीक्षा 128 केंद्रों पर हुई और कुल 11,968 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। यह परीक्षा आगे सरकारी विभागों में स्टेनो, स्टेनो-टाइपिस्ट आदि पदों पर नियुक्ति के लिए पात्रता प्रमाणपत्र हासिल करने का रास्ता थी। बाद में शिकायतें मिलीं कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।

एसटीएफ भोपाल ने मामला दर्ज कर उत्तरपुस्तिकाएं जब्त की। जांच में 2,947 अभ्यर्थियों की कॉपियां संदिग्ध पाई गईं। इस आधार पर डीपीआई ने इनके प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए। हालांकि बाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर यह रद्दीकरण निरस्त कर दिया गया। एसटीएफ ने इन्हीं संदेहियों से पूछताछ के सहारे जांच आगे बढ़ाई।

मामला केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं था। डीपीआइ के 19 अधिकारियों-कर्मचारियों, जिनमें परीक्षा केंद्रों से जुड़े अधिकारी और कथित बिचौलिये शामिल थे, की भूमिका भी जांच में पाई थी। इनका नाम पहली चार्जशीट में शामिल किया गया था। तब से 10 पूरक आरोपपत्र दायर हो चुके लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई।

पिछले दिनों हुई सुनवाई में एसटीएफ की ओर से कुछ और सीमित संख्या में चालान पेश किए जाने की बात सामने आई। इस पर अदालत ने सवाल उठाते हुए जांच की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने को कहा। कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि जांच में अत्यधिक देरी का सीधा असर ट्रायल पर पड़ रहा है।

अब एसटीएफ को देना होगा देरी का जवाब

वरिष्ठ अधिवक्ता गोपेश शिक्केवाल ने बताया कि अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधितों के संबंध में शीघ्र और निष्पक्ष निर्णय जरूरी है। अब एसटीएफ को यह बताना होगा कि 13 साल बाद भी जांच क्यों अधूरी है, कितनी विवेचना बाकी है और मुख्य ट्रायल शुरू कराने के लिए आगे की कार्रवाई क्या होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.