ग्राम पंचायत अछोटी में “अटल डिजिटल सुविधा केंद्र” का हुआ शुभारंभ

Updated on 25-04-2025 01:14 PM

दुर्ग। ग्राम पंचायत अछोटी जनपद पंचायत दुर्ग में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” का आज शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, सीईओ जनपद पंचायत रुपेश पाण्डेय, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा एवं जितेन्द्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य बेला यादव, ग्राम पंचायत अछोटी की सरपंच झरना दिल्लीवार, साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राष्ट्र को संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा द्वारा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणजनों को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग जिले के कुल 31 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की भी शुरुआत की गई। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्राम स्तर पर ई-सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा भुगतान, बैंकिंग सेवाएं आदि की डिजिटल पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्राम स्तर पर सेवा-प्रदाय प्रणाली को और अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब गांव के लोग भी डिजिटल माध्यम से अपनी आवश्यक सेवाएं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, मनरेगा से संबंधित जानकारी, बैंकिंग सुविधाएं और अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ अपने ही गांव से उठा सकेंगे।

सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने जानकारी दी कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण अपने खातों से नकद निकासी और जमा कर सकेंगे, बिजली-पानी के बिल भर सकेंगे, पेंशन और बीमा की रकम प्राप्त कर सकेंगे। अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। शुभारंभ के पश्चात ग्राम पंचायत अछोटी की निवासी ज्योति दिल्लीवार, सोहन सोनी, मदनीबाई, कमलाबाई, फगुवा, शारदा और राधाबाई ने नकद आहरण कर इस सेवा का पहला लाभ उठाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.