आज से शुरू हो रहीं अथिया-KL राहुल की शादी की रस्में, ब्याह में आएंगे सिर्फ ये 100 मेहमान!

Updated on 21-01-2023 07:22 PM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चा में हैं। क्रिकेटर केएल राहुल संग दोनों की लगातार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जनवरी को मुंबई में शादी रचा रहे हैं। अथिया और राहुल की शादी से नया अपडेट सामने आया है। ये शादी कहां, कब और क्या क्या तैयारी है..इन तमाम सवालों के जवाब मिल चुके हैं। सुनील शेट्टी के परिवार ने तो बिटिया की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। उनका बंगला लाइटों से चकाचक चमक रहा है। आइए बताते हैं स्टारकिड की शादी की नई डिटेल।

साल 2023 में बॉलीवुड सीजन की शुरुआत अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) करने जा रहे हैं। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन आज से मुंबई में शुरू हो रहे हैं। माना जा रहा है कि ये कपल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अथिया और राहुल के परिवार से फिलहाल ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

अथिया की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन

इस बिग वेडिंग की तैयारियां सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला वाले बंगले में हुई हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की मेहंदी की रस्म 22 जनवरी को होगी। यह रस्म घर में परिवार और रिश्तेदारों के बीच होगी। कपल ज्यादा फंक्शन नहीं करना चाहते हैं।

सिर्फ 10 मेहमान होंगे अथिया-राहुल की शादी में शामिल

23 जनवरी को अथिया और राहुल शादी कर सकते हैं। इस शादी में सिर्फ 100 मेहमानों की मौजूदगी हो सकती है। बताया जा रहा है कि परिवार 100 लोगों की गेस्ट लिस्ट तैयार की है और इन्हीं को न्यौता भेजा गया है। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की शादी का न्यौया सलमान खान, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जैकी श्रॉफ से लेकर अक्षय कुमार को भेजा गया है।

परिवार ने दी है सभी मेहमानों को ये हिदायत

कहा जा रहा है कि सभी मेहमानों को हिदायत दी गई है कि वे तस्वीरें पोस्ट न करें। सभी मेहमानों के फोन दूर रखे जाएंगे ताकि कोई तस्वीर न क्लिक करें। गेस्ट लिस्ट में बहुत सारे बॉलीवुड दिग्गज के नाम शामिल है। जूम डिजिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ हफ्तों बाद एक बड़ी पार्टी भी रखी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.