अथिया शेट्टी ने नई फोटोज में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया:तस्वीरों में पति केएल राहुल भी नजर आए

Updated on 13-03-2025 02:59 PM

अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने पति केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

अथिया शेट्टी ने शेयर की बेबी बंप फोटोज

अथिया और केएल राहुल ने बुधवार शाम को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाया। इन फोटोज में अथिया ने हल्के पीले रंग का आउटफिट पहना था, जबकि केएल राहुल ने सफेद टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे। फोटो में अथिया, राहुल को माथे पर किस करती नजर आईं। एक दूसरी फोटो में एक्ट्रेस पार्क में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में उन्होंने एक ओवरसाइज व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "ओह, बेबी!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने किया कमेंट

दोनों की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोटिकॉन्स कमेंट किए हैं। सोभिता धुलिपाला ने लिखा, मेरी आंखें… मेरा दिल। रणवीर सिंह ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, प्यार और आशीर्वाद। वहीं, अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर की।

2024 नवंबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें, पिछले साल नवंबर में अथिया और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है, 2025’।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.