5 मिनट में ATM उखाड़ा, पुलिस की नाक के नीचे से 20 लाख रुपए से भरा बॉक्स लेकर उड़े, देखें कैसे लूटा बैंक एटीएम

Updated on 11-12-2023 12:51 PM
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर का हिस्सा रहे और हाल ही जिला बने कोटपूतली में एटीएम लूट की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां लुटेरों ने 20 लाख रुपए की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ लिया। लूट की यह वारदात कोटपूतली पुलिस थाने में महज आधा किलोमीटर दूर हुई। लूट के बाद लुटेरे पुलिस की नाकाबंदी के सामने से होकर भागे लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। घटना शनिवार देर रात की है। जब तक पुलिस हरकत में आई तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश में जुटी है।

स्कॉर्पियो से बांधकर खींचा एटीएम को, 5 मिनट में उखाड़ा

शनिवार आधी रात को करीब पौने 2 बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर आए। बदमाशों ने महज 5 मिनट में एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले शटर खोला और फिर एटीएम मशीन को बेल्ट से बांधकर स्कॉर्पियो से बाहर खींचा। फिर सड़क पर पड़े एटीएम का कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर एटीएम को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।


सीसीटीवी कैमरों पर किया स्प्रे ताकि फुजेट ना आए

कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कृष्णा टॉकीज के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा हुआ था। शनिवार देर रात करीब 1 बजकर 51 मिनट पर एक बदमाश एटीएम का शटर खोल कर अंदर घुसा। बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाश ने अंदर घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, ताकि लूट की वारदात कैमरे में कैद नहीं हो। हालांकि, वहीं पास लगे एक और दूसरे कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। 1 बजकर 57 मिनट पर दूसरा बदमाश एक हैवी लोडिंग बेल्ट लेकर आया और उसे एटीएम से बांध दिया। इसके बाद बेल्ट का दूसरा हिस्सा स्कॉर्पियो से बांध दिया।

सीसीटीवी फुजेट से बदमाशों की तलाश

कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर बैंक मैनेजर से बात की गई है। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को एटीएम मशीन में करीब 25 लाख रुपए डाले गए थे। ऐसे में वारदात के समय एटीएम में करीब 20 लाख रुपए होने की संभावना है। लुटेरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। वारदात के दौरान एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.