यूपी में गरमाएगा माहौल, लखनऊ और दिल्ली के बीच महामुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Updated on
01-04-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान की भूमिका से हटने के बाद अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल अब खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे और इसके लिए वह एक बार फिर आईपीएल के मंच का इस्तेमाल करना चाहेंगे। आईपीएल में राहुल का बल्ला खूब बोलता है और इस सीजन भी वह अपने अंदर की आग से लोगों को परिचय कराना चाहेंगे। इसके लिए सबसे पहला मौका आज यानी 1 अप्रैल को मिलेगा जब उनके नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।
राहुल की कप्तानी में पिछले सीजन सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम अपने प्रमुख हथियार यानी बल्लेबाज ऋषभ पंत के बगैर इस सीजन खेलेगी। दिल्ली की टीम साबित करना चाहेगी कि ऋषभ के बिना भी उनकी टीम बारूद के माफिक है, जो फटता है तो विपक्षी को ले बैठता है। दिल्ली की कमान इस बार डेविड वॉर्नर के हाथ में होगी। पंत की जगह टीम ने अभिषेक पोरेल को जोड़ा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। क्योंकि, उनसे पहले सरफराज खान को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहले प्राथमिकता दी जा सकती है।
कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स: यश धूल, मनीष पांडे, अभिषेक पोरेल, ललित यादव
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…