भड़काऊ भाषण केस मुफ्ती अजहरी को गुजरात ले गई ATS:हंगामा कर रहे समर्थकों पर लाठीचार्ज

Updated on 05-02-2024 12:11 PM

भड़काऊ भाषण केस में आरोपी मुफ्ती सलमान अजहरी को रविवार को गुजरात ATS दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर जूनागढ़ ले गई। मौलाना पर 31 जनवरी को जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हिन्दू संगठनों ने केस दर्ज करवाया था।

गुजरात ATS ने मुंबई की एक अदालत में मुफ्ती सलमान अजहरी की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने रविवार शाम को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे घाटकोपर पुलिस थाने लाया गया था।

रात एक बजे मौलाना के हजारों समर्थकों ने उसकी रिहाई के लिए घाटकोपर थाने का घेराव किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रात 2 बजे गुजरात ATS मौलाना को लेकर जूनागढ़ रवाना हाे गई। लेकिन पुलिस अभी जूनागढ़ पहुंची नहीं है। फिलहाल ATS के अहमदाबाद ऑफिस में मौलाना को रखा गया है।

31 जनवरी को मौलाना ने जूनागढ़ के बी' डिवीजन पुलिस थाने के पास एक कार्यक्रम में कहा था- कुछ देर की खामोशी है फिर शोर आएगा, आज कुत्तों का वक्त है, कल हमारा दौर आएगा। हिन्दू संगठनों ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए मौलाना पर धारा 153A, 505, 188, 114 के तहत मामला दर्ज किया था।

मौलाना की गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर

पुलिस स्टेशन से मुफ्ती की अपील
रविवार देर रात जब हजारों समर्थकों ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन को घेरा तो मौलाना ने माइक से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा- न तो मैं अपराधी हूं, न ही मुझे अपराध करने के लिए यहां लाया गया है। पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं और मैं उनका सहयोग कर रहा हूं। अगर यह मेरे भाग्य में होगा तो मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं।

मुंबई पुलिस के DCP हेमराजसिंह राजपूत ने कहा- मुंबई में शांति है, घाटकोपर इलाका भी शांतिपूर्ण है। मैं मुंबई के लोगों को बताना चाहता हूं कि उनके लिए पुलिस सड़क पर है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

मुफ्ती का दावा- मेरे बयान में कहीं भी हिंदू शब्द नहीं
पुलिस की कार्रवाई पर मुंबई के मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सफाई दी थी। अजहरी की तरफ से लिखा गया है कि BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमारे बयान पर ट्वीट किया है और कहा है कि हम हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करते हैं।

बयान में एक कविता का जिक्र है जिसे आपको ध्यान से सुनना चाहिए। उसमें कहीं भी हिंदू शब्द नहीं है। BJP प्रवक्ता त्रिवेदी ने इसमें जबरन हिंदू शब्द डाला है और हिंदुओं को कुत्ता कहा है, इसलिए सभी हिंदुओं को इस नफरत फैलाने वाले प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

मुफ्ती के वकील ने कहा- कानून का पालन नहीं हुआ
मुफ़्ती सलमान अजहरी के वकील वाहिद शेख ने मीडिया को बताया- रविवार को अजहरी के आवास पर लगभग 35-40 पुलिसकर्मी इकट्‌ठा हुए। मुफ्ती साहब ने पुलिस के साथ सहयोग किया। हमें बताया गया कि उनके खिलाफ भड़काऊ भाषणा के आरोप में धारा 153 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के वायरल वीडियो पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि- उनके द्वारा दिए गए भाषण में किसी भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाई गई। कोई भी उकसाने वाला बयान नहीं दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया।

AIMIM का दावा- मुफ्ती ने भड़काऊ भाषण नहीं दिया
अजहरी की गिरफ्तारी के बाद AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने दावा किया कि मुफ्ती ने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया था। हिरासत में लेने से पहले उन्हें धारा 41 ए के तहत नोटिस दिया जाना चाहिए। हमें कानून और व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। जब वास्तविक नफरती भाषण दिए जाते हैं, तब सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं करती?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.