बेलारूस पर आक्रमण रूस पर हमला होगा, देंगे मुंहतोड़ जवाब... पुतिन ने किस देश को दी चेतावनी

Updated on 22-07-2023 02:10 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पोलैंड को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगी बेलारूस के खिलाफ किसी भी आक्रामकता को रूस पर हमले के रूप में मानेंगे। पुतिन का यह बयान पोलैंड के पड़ोसी देश बेलारूस में वैगनर लड़ाकों की मौजूदगी के जवाब में अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के फैसले के बाद आया है। पोलैंड नाटो सदस्य देश है। इस देश में अमेरिकी सैन्य अड्डा भी है। पुतिन की धमकी के बाद नाटो के देशों में भी नए युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान टीवी पर संबोधन में कहा कि बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता का मतलब रूसी संघ के खिलाफ आक्रामकता होगा। उन्होंने बेलारूस और रूस के बीच संघ राज्या का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने पास उपलब्ध सबी तरीकों से इसका जवाब देंगे। पुतिन पहले से ही बेलारूस को रूस का असली दोस्त और भाई बताते रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के दौरान भी रूसी सेना ने बेलारूसी जमीन का इस्तेमाल किया था।

'यूक्रेन का जवाबी हमला असफल'

यूक्रेन के जवाबी हमले के बारे में बोलते हुए पुतिन ने दावा किया कि पश्चिम से वित्तीय और सैन्य मदद मिलने के बावजूद कीव वांछित परिणाम हासिल करने में असमर्थ रहा है। पुतिन ने जवाबी हमले के बारे में कहा कि किसी भी मामले में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि न तो कीव शासन में लगाए गए विशाल संसाधन और न ही पश्चिमी हथियारों, टैंकों, तोपखाने, बख्तरबंद वाहनों और मिसाइलों की आपूर्ति से मदद मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.