योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद पर हमला : नाक पर चोट लगी, पट्‌टी कराकर धरने पर बैठे

Updated on 22-04-2024 01:32 PM

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हमला हो गया। घटना उस वक्त हुई जब वह एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। हमले में मंत्री की नाक पर चोट आने से ब्लीडिंग हुई है। मंत्री ने हमले का आरोप सपा और यादवों पर लगाया है। कहा-जब से मैं यहां बेटे के प्रचार के लिए आया हूं तब से जातीय संघर्ष करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव की है। हमले के बाद मंत्री संजय निषाद को उनके समर्थक हॉस्पिटल ले गए। वहां नाक की पट्‌टी करवाई। इसके बाद हॉस्पिटल के बाहर रात 1 बजे पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। इस घटना का 3 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें संजय निषाद बहस करते और हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

8 के खिलाफ FIR, 4 गिरफ्तार

SP सत्यजीत गुप्ता और ASP शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री समर्थकों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद संजय निषाद ने रात 2:30 बजे धरना खत्म किया। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संजय निषाद ने बताया, मैं निषाद समुदाय का नेतृत्व करता हूं। मेरे जितने कार्यकर्ता हैं, उनके यहां शादी कार्यक्रम में जरूर जाता हूं। रविवार को मोहम्मदपुर कठार गांव में मेरे कार्यकर्ता की शादी थी। उसमें मेरी पत्नी को जाना था, लेकिन वह नहीं जा पाईं। इसलिए मुझे आना पड़ा।

हम लोग यहां पर आए। तभी लोगों ने कहा कि मंत्री जी जयमाल हो जाए, तब जाइएगा। तो मैं 10 मिनट रुक गया। तभी पीछे से कुछ लोग मेरे सांसद बेटे और पार्टी के खिलाफ अमर्यादित बातें बोलने लगे। मैंने सोचा हमारी बिरादरी के लोग होंगे समझा देते हैं।

उन लोगों को आगे लाकर बैठा दिया। हमने उनसे कहा कि सांसद जी आएंगे तो उनसे बात कर लीजिएगा। वह लोग हमसे कहने लगे कि तुम मंत्री हो तुमने क्या किया। हमने कहा कि थोड़ा ठीक से बात करो।

इतना बोलने के बाद उन लोगों ने हम पर हमला बोल दिया। जिसमें मेरा चश्मा टूट गया। नाक पर चोट लग गई। उन लोगों की संख्या बल ज्यादा थी। हमलावर यादव थे। नाम तो मैं नहीं लूंगा। करीब 20-25 लोग थे। अब मैं जब से आया हूं तब से लोग जातीय संघर्ष करवा रहे हैं।" उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है।

सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए
घटना के बाद प्रवीण निषाद समेत निषाद पार्टी के 3 विधायक धरना स्थल पर पहुंचे। भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे। इस दौरान वहां 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। संजय निषाद ने सपा और यादवों पर हमले का आरोप लगाया है।

प्रवीण निषाद बोले- विरोधियों की साजिश
सांसद प्रवीण न‍िषाद ने कहा, मनबढ़ों ने मंत्री जी पर हमला किया है। यह विरोधियों की साजिश है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष के लोग घबराए हैं। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि घटना में शामिल लोगों पर हर हाल में कार्रवाई की जाए। वहीं छोटे बेटे चौरी चौरा से विधायक सरवन कुमार निषाद ने सोशल मीडिया पर लिखा ''सपाइयों को साफ कर दूंगा। जय निषाद राज''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.