सैफ पर हमला- क्राइम ब्रांच ने सीन रीक्रिएट किया:पुलिस को घर से 19 फिंगरप्रिंट मिले, बाथरूम की खिड़की पर भी निशान

Updated on 21-01-2025 12:44 PM

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार तड़के सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए आरोपी शरीफुल को पुलिस सोमवार रात 1 बजकर 15 मिनट पर लॉकअप से निकालकर सबसे पहले बांद्रा स्टेशन पहुंची।

तड़के 3-4 बजे के बीच उसे सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया। आरोपी को ठीक उसी तरह से एक बैग पैक भी पहनाया गया था, जैसा उसने घटना के समय पहना था।

इसके अलावा फोरेंसिक टीम अलग से भी सैफ के घर में जांच के लिए पहुंची। टीम ने सैफ के घर के बाथरूम की खिड़की, शाफ्ट और सीढ़ी से कुल 19 फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए। आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला।

15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। सैफ अली खान की कुछ ही देर में अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी शरीफुल ने बताया वह 15 जनवरी की रात चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था। इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुसा।

आरोपी शहजाद ने बताया कि उसने इमारत के कई फ्लैट के डक्ट चेक किए पर सभी डक्ट सील होने की वजह से और अन्य फ्लैट के सभी दरवाजे बंद होने की वजह से दूसरों के घरों में नहीं घुस सका। पूरी बिल्डिंग में सिर्फ़ सैफ अली ख़ान का बैकडोर खुला था।

आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वो सैफ अली खान के घर में घुसा है। सुबह न्यूज़ देखकर उसे पता चला की वो बड़े बॉलीवुड एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मेन डौर का CCTV बंद था, लेकिन कुछ फ्लैट के प्राइवेट CCTV चालू थे।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस... 6 पॉइंट

सैफ अली खान पर हमले के बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम बांद्रा के बस स्टॉप पर करीब 7 बजे तक सोया। इसके बाद कपड़े चेंज कर दादर पहुंचा, जहां उसने सैलून में हेयर कट लिया।

इसके बाद एक दुकान से हेडफोन खरीदा और बस पकड़कर वर्ली कोलीवाड़ा पहुंचा। मीडिया में उसने हमले की खबर देखी। उसमें CCTV और फोटो देखा तो वह और डर गया और ठाणे भाग गया।

पुलिस को वो एक CCTV में वर्ली के अंडा-पाव खाता दिखा, जहां उसने ऑनलाइन पेमेंट किया। पुलिस ने जब अंडा-पाव वाले से पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि आरोपी वर्ली के एक रेस्टोरेंट एंड बार में हाउस कीपिंग का काम करता था।

पुलिस जब रेस्टोरेंट पहुंची तब पता चला कि एक बार वहां हीरे की अंगूठी चोरी हुई इसके बाद होटल ने पूरे स्टाफ को बदल दिया था। इसके बाद बार मालिक ने लेबर सप्लाई करने वाले का नंबर दिया, जिसने उसको रेस्टोरेंट में भेजा था।

लेबर सप्लाई करने वाले ने आरोपी का मोबाइल नंबर दिया, जिसे अंडा पाव की दुकान पर किए गए ऑनलाइन पेमेंट से मैच किया गया। दोनों नंबर मैच होने पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।

रविवार देर रात उसे ठाणे में लेबर कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद बांग्लादेश में आरोपी के मां-पिता ने उसकी शिनाख्त की।

पुलिस का दावा- आरोपी ने भारत आकर नाम बदला 

पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.