ढोल-नगाड़ों के साथ नशा तस्करों पर प्रहार, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Updated on 28-01-2026 02:56 PM
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ बड़ी कार्रवाई की है। मीरापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो सगे भाइयों की करीब चार करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क कर सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव निवासी लोकेंद्र और योगेंद्र लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। बीते वर्ष 9 सितंबर को मीरापुर पुलिस ने दोनों भाइयों को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि नशे के इस काले कारोबार से दोनों ने बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित की थी।इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों के नाम दर्ज मकान, जमीन सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई सार्वजनिक रूप से की गई, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों में ढोल पिटइसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों के नाम दर्ज मकान, जमीन सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई सार्वजनिक रूप से की गई, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों में ढोल पिटवाकर मुनादी कराई गई, ताकि आमजन को यह संदेश दिया जा सके कि अपराध से अर्जित संपत्ति सुरक्षित नहीं है।
वाकर मुनादी कराई गई, ताकि आमजन को यह संदेश दिया जा सके कि अपराध से अर्जित संपत्ति सुरक्षित नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.