'हिंदू मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं', अलगाववादियों पर भारी पड़ेगी पीएम मोदी और अल्बनीज की दोस्ती

Updated on 24-05-2023 06:59 PM
कैनबरा : अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात और व्यापक बातचीत की। दोनों नेताओं में रिन्यूएबल एनर्जी, व्यापार और रक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने को लेकर लंबी बातचीत हुई। पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री अल्बनीज और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है। हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की।' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


पीएम मोदी ने कहा, 'हम ऐसे किसी भी तत्व को स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैत्रीपूर्ण और मजबूत संबंधों को अपनी गतिविधियों या विचारों से नुकसान पहुंचाता है। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।' बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले

मार्च में ब्रिस्बेन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया था। यह गत दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया के मंदिरों पर हमले की चौथी घटना थी। वार्ता से पहले पीएम मोदी को एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एक दिन पहले पीएम मोदी ने सिडनी के एक मेगा इवेंट में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। एरिना स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में अल्बनीज भी मौजूद थे।

अल्बनीज ने पीएम मोदी को बताया 'बॉस'

पीएम मोदी के संबोधन से पहले अल्बनीज ने उन्हें 'बॉस' कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियां गिनाईं और भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों को देश का 'कल्चरल एंबेसडर' बताया। पीएम मोदी ने ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा भी की है। दोनों नेताओं के बीच बुधवार को हुई बातचीत में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर खासा जोर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.