पुलिस के नाम पर फर्जी एप बनाकर आनलाइन ठगी का प्रयास, साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Updated on 22-08-2024 12:19 PM

 साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। हाल ही में ठगों ने मध्यप्रदेश पुलिस के नाम से एक फर्जी एप बना लिया, जिसे लोगों को फारवर्ड कर पुलिस से जुड़ने का मैसेज किया जा रहा है।

इस एप्लीकेशन फाइल को डाउनलोड करते ही मोबाइल उपभोक्ता का सारा डाटा फर्जी एप संचालकों के पास चला जाता है और उस डाटा के माध्यम से साइबर ठगी की जाती है। इस तरह पिछले कई दिनों से यह एप आनलाइन लोगों को अज्ञात नंबर से भेजा जा रहा था।

पुलिस के पास जब इस ऐप के माध्यम से ठगी की शिकायत पहुंची तो साइबर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का कोई भी एप मध्यप्रदेश पुलिस ने नहीं बनाया है।

यह एक फर्जी एप है और इसके माध्यम से ठगी की जा रही है। बहरहाल यह एप किसने बनाया है और कब से इसे फारवर्ड किया जा रहा है, साइबर पुलिस इसकी जांच में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.