भिलाई में बच्चा अहरण का प्रयास, बाबाओं के भेष में पहुंचे अपहरणकर्ता

Updated on 25-10-2024 12:48 PM

भिलाई । नगर के खुर्सीपार क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास गुरूवार की सुबह करीब 11 से 12 बजे के आस पास बाबा के भेष दो लोग एक दस साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किये। लेकिन बच्चे के सूझ बूझ के कारण बच्चा अपहरण होने से बच गया। बच्चे का अपहरण करने वाले दोनो बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो लोग बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।


इस दौरान बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इस दौरान लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे। बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे तो बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो तो बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए।


तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। लोगों की मदद से लिया हिरासत में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाबा के भेष में बच्चे को अगुवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में जाता है। गुरुवार को 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देने निकला और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।


इसके बाद इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाबा को हिरासत में लिया गया है। तेजी से फैली बच्चा चोरी की खबर बाबाओं द्वारा बच्चा चोरी की खबर खुर्सीपार में यह खबर तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। खुर्सीपार में इस तरह की अफवाह तेजी से फैलती है। इस वजह से जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस मामले को बच्चा चोर गिरोह या बच्चा अगवा करने वाले सक्रीय हो गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और और दोनों बाबाओं से अभी पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.