सरपंच-सचिव की हत्या की कोशिश, हमले से गांव में सनसनी

Updated on 15-07-2025 11:17 AM

बिलासपुर। ग्राम पंचायत कुली में तालाब के पट्टे को लेकर आयोजित बैठक के बाद सरपंच और पंचायत सचिव पर हुए हमले से गांव में सनसनी फैल गई। मामले में ग्राम पंचायत कुली के सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इधर घायल सचिव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत कुली के सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार ने मारपीट की शिकायत की है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को पंचायत भवन में तालाब को 10 साल के लिए पट्टे पर देने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान गांव के सरदार सिंह ने इस पर आपत्ति करते हुए तालाब को पांच साल के लिए पट्टे पर देने की बात कही। तब सचिव ने शासन के आदेश का हवाला देकर 10 साल के लिए पट्टे पर देने की बात कही। इसी बात को लेकर सरदार सिंह ने सचिव राम सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सचिव ने इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद सरपंच और सचिव अपने घर आ गए।

सरपंच ने बताया कि उसी रात करीब नौ बजे जब वे अपने घर में थे, तब उनके भांजे ब्रजेश वस्त्रकार ने फोन पर जानकारी दी कि सरदार सिंह उन्हें धमकी दे रहा है और अश्लील गालियां भी दे रहा है। यह सुनकर सरपंच अपने भाई कृष्ण कुमार वस्त्रकार के साथ ब्रजेश के घर पहुंचे। वहीं पर सरदार सिंह ने फिर फोन पर धमकी दी। जब वे अपने भांजे के घर पर थे सरपंच की पत्नी अनुराधा ने कॉल किया। उसने बताया कि कुछ लोग उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.