धमतरी में लूट की कोशिश: पिता-बेटी पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 14-05-2025 12:49 PM
धमतरी। धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। बदमाशों ने एयर पिस्टल से दुकान संचालक और उनकी बेटी को घायल कर दिया। घटना ने न सिर्फ शहर में दहशत फैला दी, बल्कि व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश भी पैदा कर दिया।

बेटी को लगी गोली, पिता को मारी पिस्टल की बट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश युवक दुकान में घुसे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया को बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली मार दी, जो सीधे उनके पैर में लगी। घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जब्त किया CCTV फुटेज, बदमाशों की पहचान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सूरज सिंह, एएसपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। एसपी सूरज सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सराफा व्यापारियों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
घटना के बाद से धमतरी के सराफा व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे सामूहिक प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि "धमतरी जैसे शांत शहर में खुलेआम लूटपाट और गोलीबारी बेहद चिंताजनक है।"

शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रहे आपराधिक घटनाएं पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान हैं।

धमतरी में दिनदहाड़े हुई यह घटना न सिर्फ एक असफल लूट की वारदात है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक चेतावनी भी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से आरोपियों को पकड़कर शहर के लोगों का भरोसा दोबारा जीत पाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.