रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल मंडल ने इन 28 ट्रेनों के रास्ते बदले, 6 ट्रेनों की सेवाएं बहाल, देखिए पूरा शेड्यूल

Updated on 11-10-2024 11:25 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं। यह बदलाव प्रयागराज में चल रहे काम की वजह से किया गया है। यह बदलाव 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगा। इसके साथ ही भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। बीरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम पूरा होने के कारण इन ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है।


इन ट्रेनों के रास्तों में हुआ बदलाव

रास्ते में बदलाव के चलते 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – जयनगर एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया औंरिहार जंक्शन-जौनपुर, वाराणसी, जंक्शन-वीएचके-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मानिकपुर जंक्शन होकर चलेगी।

  • 11062 जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-वीएचके-वाराणसी जंक्शन-जौनपुर जंक्शन-औंरिहार जंक्शन होकर चलेगी।

  • 15181 मऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-वीएचके-वाराणसी जंक्शन-जौनपुर जंक्शन होकर चलेगी।

  • 20933 उधना – दानापुर एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मानिकपुर जंक्शन होकर चलेगी।

  • 20934 दानापुर – उधना एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।


  • 22669 एरीच रोड – पटना एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर जाएगी।

  • 12791 सिकंदराबाद – दानापुर एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।

  • 12792 दानापुर – सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18 से 21 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-मानिकपुर जंक्शन होकर चलेगी।


  • 12669 चैनई – छपरा एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-जंगई-वाराणसी जंक्शन होकर चलेगी।

  • 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-प्रतापगढ़-अयोध्या छावनी से होकर चलेगी।

  • 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस 18 एवं 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-जंगई होकर चलेगी।

  • 11056 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया जंगई-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-ओहन होकर चलेगी।


  • 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा एक्सप्रेस 17 अक्टूबर एवं 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-जंगई होकर चलेगी।

  • 11060 छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 19 एवं 21 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया जंगई-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-ओहन होकर चलेगी।

  • 09447 अहमदाबाद – पटना एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।

  • 09448 पटना – अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।


  • 22468 गांधी नगर कैपिटल – वाराणसी एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गोविंदपुरी-भीमसेन होकर चलेगी।

  • 20415 वाराणसी – इंदौर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गोविंदपुरी-भीमसेन होकर जाएगी।

  • 20416 इंदौर – वाराणसी एक्सप्रेस 21 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया भीमसेन-गोविंदपुरी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी होकर चलेगी।

  • 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या छावनी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-अयोध्या छावनी होकर चलेगी।


  • 22130 अयोध्या छावनी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया अयोध्या छावनी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।

  • 22183 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या छावनी एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-अयोध्या छावनी होकर चलेगी।

  • 22184 अयोध्या छावनी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया अयोध्या छावनी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-ओहन होकर चलेगी।

  • 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बलिया एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया वाराणसी-जंगई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना होकर चलेगी।


  • 11072 बलिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 से 21 अक्टूबर तक अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-जंगई-वाराणसी होकर चलेगी।

  • 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस 17 एवं 18 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया गोरखपुर-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बिना-इटारसी होकर जाएगी।


  • 12166 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से बदले हुए रास्ते वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-गोरखपुर होकर जाएगी।

  • 22684 लखनऊ – यशवंतपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को अपने शुरूआती स्टेशन से तय रास्ते की बजाय बदले हुए रास्ते वाया ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होकर चलेगी।

इन ट्रेनों की सेवाएं हुई बहाल


वहीं जिन ट्रेनों की सेवाएं बहाल हुई हैं, उनमें 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2024 को, 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2024 को, 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इंटर सिटी एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2024 को और 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन 12 अक्टूबर 2024 को अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेंगी। इसके अलावा, 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2024 को और 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2024 को अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
 18 August 2026
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
 18 August 2026
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
 18 August 2026
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
 18 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
 18 August 2026
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
 18 August 2026
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…
Advt.