रेस्‍क्‍यू में फेल ऑगर मशीन से अब ड्रिलिंग नहीं, पर टेंशन की बात नहीं, टनलिंग एक्‍सपर्ट डिक्स ने दी नई खुशखबरी

Updated on 25-11-2023 02:17 PM
देहरादून: उत्‍तरकाशी सुरंग में ड्रिलिंग का काम पिछले 24 घंटे से ठप पड़ा हुआ है। शनिवार सुबह से खबरें आ रही हैं कि अब सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग की जाएगी। इसके लिए जरूरी ड्रिलिंग मशीनों को सुरंग की ऊपरी पहाड़ी पर पहुंचाने का काम चल रहा है। इस बीच, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगे अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने खुशखबरी दी है। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा-'सुरंग के ड्रिलिंग के कई तरीके हैं। सिर्फ ऑगर मशीनों से ही ड्रिलिंग हो, ऐसा जरूरी नहीं है। फिलहाल सब कुछ ठीक है। अब आप ऑगर मशीन को नहीं देख पाएंगे। यह अमेरिकी मशीन टूट चुकी है। अब कोई नई ऑगर मशीन भी यहां नहीं आएगी। हम दूसरे तरीके से काम करेंगे।'

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से ड्रिलिंग कर रही भारी भरकम ऑगर मशीन का ब्‍लेड पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो चुका है। टनों वजनी ब्‍लेड के मलबे को रेस्‍क्‍यू में जुटी टीम सुरंग से बाहर लेकर आई। ऑगर मशीन के रास्‍ते में लोहे की सरिया समेत तमाम चीजें आ रही हैं। इसकी वजह से ब्‍लेड खराब हो गया है। एक दिन पहले ही इसके लंबे प्‍लेटफॉर्म को सही किया गया था। अब यह फिर से खराब हो गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिये अब अंदर फंसे 41 मजदूरों को निकाला जाएगा।


टेंशन के चलते तीन मजदूरों की तबीयत खराब


इस बीच, खबर आई है कि रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में देरी की वजह से अंदर तीन मजदूरों की तबीयत खराब हो गई है। टेंशन की वजह से इनको सिरदर्द और सीने में दर्द की शिकायत है। दूसरी ओर मजदूरों के परिजन भी बेहद निराश हैं। 57 मीटर के मलबे में ड्रिलिंग कर अब तक 46.8 मीटर तक स्टील पाइप डाले जा चुके हैं जबकि 10-12 मीटर ड्रिलिंग शेष है। इस बार मलबे में 25 मिमी की सरिया व लोहे के पाइप ड्रिलिंग में बाधा बने हैं। उन्होंने बताया कि ऑगर मशीन को निकालकर गैस कटर से बाधाओं को हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मशीन के आगे बार-बार लोहे की चीजें आने से ड्रिलिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.