ऑस्ट्रेलिया ने भी वर्ल्ड कप के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारतीय मूल के खिलाड़ी को किया बाहर

Updated on 06-09-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी। पिछले महीने चयनकर्ताओं ने 18 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए चुना था। अब इनमें से तीन को बाहर कर दिया गया है। हालांकि सभी टीमों के पास वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव करने के लिए 28 सितंबर तक का समय है। 5 खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का सबसे सफल देश है।

भारतीय मूल का खिलाड़ी बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ही शुरुआती 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। उससे उन्होंने नाथन एलिस, आरोन हार्डी और तनवीर संघा को बाहर कर दिया है। 21 साल के तनवीर ने दक्षिण अफ्रीका में ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन टीम में पहले से लेग स्पिनर एडम जंपा हैं। इसी वजह से संघा को बाहर होना पड़ा।

कोई चौंकाने वाला नाम नहीं

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। पहले घोषित हुई टीम से ही मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया था। जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, सीन एबॉट और एश्टन एगर को पहली बार वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया है। वहीं स्टीव स्मिथ का यह चौथा वर्ल्ड कप होगा। वह इस टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप 2011 की ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।

2015 में आखिरी बार बनी चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार 2015 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उससे पहले टीम लगातार तीन बार 1999, 2003 और 2007 में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है। भारत की मेजबानी में हुए 1987 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.