ऑस्ट्रेलिया ने जीता था खिताब, अहमदाबाद सहित 5 पिचों की औसत रेटिंग

Updated on 08-12-2023 02:13 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल सहित छह मैचों की पिचों को औसत रेटिंग दी है। जिसमें पांच मैच भारत के हैं। वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। वहीं दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने फाइनल के अलावा भारत के खेले गए चार अन्य मैचों को भी औसत रेटिंग दी है। जिसमें 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ, 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच और 5 नवंबर को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच शामिल है।

अहमदाबाद में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हारी थी, पाकिस्तान से जीती थी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 50 ओवर में 240 रन बनाए थे। इस मैच में ओपनर शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 47, कोहली ने 54 और केएल राहुल ने 66 रन बनाए थे।

वहीं 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। ओपनर ट्रैविस हेड ने 120 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली थी। जबकि मार्नस लाबुशेन ने 110 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली थी।

फाइनल से पहले इस पिच पर भारत ने 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच खेला था। जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी। फाइनल से पहले इस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए थे। पर फाइनल से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस पिच को बेहतर बताया था।

ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल और भारत के लीग मैच की पिच भी औसत
ICC ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच के पिच को भी औसत रेटिंग दी है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया था।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 49.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। 213 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया था।

वहीं इस स्टेडियम में 5 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में पिच की रेटिंग ICC ने औसत ही दी है। इस मैच को भारत ने 243 रन से जीता था। भारत ने टॉस जीतकर इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए थे। 327 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई थी।

चेन्नई और लखनऊ में भारत के खेले गए मैच की पिच भी औसत
ICC ने अहमदाबाद, कोलकाता के अलावा लखनऊ और चेन्रई में भारत के खेले गए मैच के पिच को भी औसत ही बताया है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। 200 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया था।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया था। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 34.5 ओवर में 129 रन ही बना सकी और भारत ने 100 रन से इस मैच को जीत लिया था।

मुंबई में भारत के खेले सेमीफाइनल मैच को क्लिन चिट
वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच की पिच को ICC को क्लिन चिट दी है। इस पिच को लेकर इंटरनेशनल मीडिया ने काफी सवाल उठाए थे। इंटरनेशनल मीडिया ने BCCI और टीम इंडिया पर पिच चेंज करवाने का आरोप लगाया था। हालांकि, ICC ने इस पर सफाई दी थी कि जिस पिच पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था, वह पहले से तय था।

इस मैच को भारत ने 70 रन से जीता था। इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 327 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.