दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया 34 रन से जीता:वेस्टइंडीज पर 2-0 की बढ़त बनाई

Updated on 12-02-2024 04:50 PM

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 34 रन से हरा दिया। रविवार को एडिलेड में मिली इस जीत से ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज को 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में वेस्टइंडीज 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने (120*) शतक लगाया। उनके अलावा, टिम डेविड ने 31 और मिचेल मार्श ने 29 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

मैक्सवेल ने रोहित की बराबरी की
इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने अपना 5वां टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 5-5 शतक हो गए हैं। मैक्सवेल ने सबसे तेज 5 टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मैक्सवेल ने यह कारनामा अपने 102वें मैच में किया जबकि रोहित ने 151 मैचों में ऐसा किया है।

मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 120 रन बनाए
एडिलेड ओवल स्टेडियम में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने 55 बॉल की पारी में 12 चौके और 8 छक्के लगाया। टिम डेविड ने 14 बॉल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। मेहमान वेस्टइंडीज की तरफ से होल्डर के अलावा रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला।

रोवमन पॉवेल की फिफ्टी
242 रन के टारगेट का पिछले करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग 5 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोवमन पॉवेल ने बनाए। उन्होंने 36 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने तीन विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलताएं मिली। जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोश हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान),
 जोश इंग्लिस, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोश हेजलवुड।

वेस्टइंडीज: रोवमन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ और अकील हुसैन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.