ऑस्ट्रेलियन ओपन- जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ा:मसल्स में खिंचाव के कारण फैसला लिया

Updated on 24-01-2025 05:57 PM

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को बीच में ही छोड़कर हट गए हैं। शुक्रवार को सर्बियाई खिलाड़ी ने चोट की वजह से मुकाबले से हटने का फैसला लिया। जोकोविच के हटने से उनके प्रतिद्वंद्वी वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव को वॉकओवर मिल गया और वे पहली बार इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गए। दूसरा सेमीफाइनल वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और अमेरिका के बेन शेल्टन के बीच खेला जाएगा।

मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में जोकोविच को पहले सेट में 7-6 से हार झेलनी पड़ी। टेनिस के ओलिंपिक चैंपियन जोकोविच ने मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को तीसरी सीड स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4 सेट तक चले मुकाबले में पिछड़ने के बाद हराया था।

दर्शकों ने जोकोविच के खिलाफ हूटिंग की 

जोकोविच के हटने के बाद रॉड लेवर एरिना में मौजूद दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद ज्वेरेव ने उनका बचाव किया।

ज्वेरेव अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीते

वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश है। वे पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्हें पिछले साल ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

जोकोविच के नाम 24 ग्रैंडस्लैम

जोकोविच ने अपने करियर में 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, इनमें सबसे ज्यादा 10 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन पर ही कब्जा किया। जोकोविच ने 7 बार विंबलडन का खिताब भी जीता है। वहीं उनके नाम 4 US ओपन और 3 फ्रेंच ओपन के खिताब भी हैं।

सबालेंका-कीज के बीच खेला जाएगा विमेंस सिंगल्स का फाइनल

डिफेंडिंग चैंपियन एरिना सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में पहुंच गई हैं। सबालेंका ने लगातार तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई। 25 जनवरी को खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका की मैडिसन कीज से होगा।

1905 से खेला जा रहा है ऑस्ट्रेलियन ओपन

ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 1905 में शुरू किया था, जिसे पहले ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। बाद में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया 'टेनिस ऑस्ट्रेलिया' बन गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप को ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दे दिया गया। 1969 से इस टेनिस टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.