ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने संन्यास लिया:पकिस्तान के खिलाफ टीम के फील्डिंग कोच होंगे

Updated on 29-10-2024 04:56 PM

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे अब कंगारू टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में वेड विकेटकीपिंग और फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। 8 महीने पहले इस साल मार्च में उन्होंने शेफील्ड शील्ड का फाइनल खेलने के बाद फर्स्ट क्लास यानी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेला था। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले 

वेड ने 13 साल के करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट मैच, 97 वन-डे और 92 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

वेड घरेलू टीम को दे चुके हैं कोचिंग 

वेड तस्मानियाई युवा और दूसरी XI टीमों को कोचिंग दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के हाई परफॉरमेंस और कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने मैथ्यू वेड को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बधाई देते हुए कहा कि हम कोचिंग में मैथ्यू का अनुभव उठाने के लिए उत्सुक हैं।

2021 से टेस्ट और वनडे टीम में नहीं मिली जगह

36 साल के मैथ्यू वेड ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। 2021 से विकेटकीपर बल्लेबाज वेड को वनडे और टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला। वह 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो में शामिल थे। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शाहीन अफरीदी के खिलाफ तीन छक्के मारकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया था।

दो सीजन तक घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे 

तस्मानिया के लिए घरेलू क्रिकेट में दो सीजन तक खेलते रहेंगे। वहीं वह बिग बैश लीग में भी होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलना जारी रखेंगे।

IPL में गुजरात और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं

वेड इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली डेयरविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। वह साल 2024, साल 2022 और साल 2011 में IPL खेल चुके हैं। इस साल उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 2 मैच खेले। वहीं IPL में अब तक खेले 15 मैचों में 103.39 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं। वहीं विकेट के पीछे रहते हुए उन्होंने 8 मैच पकड़े और 2 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.