ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़, विजयवर्गीय की अजीब सलाह

Updated on 27-10-2025 02:35 PM

इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर्स से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी अपना स्थान छोड़े तो हमारी सिक्योरिटी या लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को बताकर निकलें।

उन्होंने कहा- कोई भी खिलाड़ी कहीं भी जाता है तो जैसे हम लोग भी बाहर जाते हैं, कम से कम एक लोकल आदमी को तो बताते ही हैं। मेरा ख्याल है कि खिलाड़ियों को भी इससे ध्यान में आएगा कि भविष्य में हम कभी अपना स्थान छोड़ें तो हमारी सिक्योरिटी या लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को बताकर निकलें। क्योंकि, क्रिकेट खिलाड़ी का बड़ा क्रेज है।

ऑस्ट्रेलियन टीम ने सभी ट्वीट डिलीट किए उधर, ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम ने अपने एक्स हैंडल पर घटना से जुड़े सभी ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। टीम ने पोस्ट किया- हमने अपने खिलाड़ियों से जुड़ी उस भयावह घटना के बारे में अपने सभी ट्वीट हटा दिए हैं। उनके साथ जो हुआ, उसके बारे में हमारी भावनाएं नहीं बदली हैं, लेकिन हम अपने प्लेटफॉर्म को अपशब्दों और स्त्री द्वेषी टिप्पणियों का जरिया नहीं बनने दे सकते।

मैंने फुटबॉल खिलाड़ियों के कपड़े फटते देखे हैं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- क्रिकेट ऐसा खेल है। जैसे इंग्लैंड के अंदर फुटबॉल का खेल है। मैंने फुटबॉल खिलाड़ियों के कपड़े फटते हुए देखे हैं। हम जिस होटल में रुके थे, वो वहां कॉफी पी रहा था, वहां अचानक इतने सारे नौजवान आ गए, कोई ऑटोग्राफ ले रहा था, एक लड़की ने मेरे सामने उसको चूम लिया। उसके कपड़े फट गए। इंग्लैंड के बडे़ फेमस फुटबॉल खिलाड़ी का मैं नाम भूल रहा हूं।

विजयवर्गीय ने कहा- कभी-कभी खिलाड़ियों को भी अपनी लोकप्रियता का एहसास नहीं होता। खिलाड़ी बहुत लोकप्रिय होते हैं, इसलिए वो भी ध्यान रखें, जब भी कभी घूमने जाएं। ये घटना हो गई, ये हमारे सबक के लिए भी है और खिलाड़ियों के सबक के लिए भी है।

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा- ये घिनौना बयान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा- मैं समझता हूं कि बहुत ही घिनौना बयान है। मुझे उनसे ये अपेक्षा नहीं थी। मैं तो उन्हें भाजपा का बहुत सुलझा हुआ नेता मानता हूं। आपका जो स्टेटमेंट आया है, वो तो मैं बयां भी नहीं करना चाहता हूं।

यादव ने कहा- आप जिम्मेदार नेता हो, आपका शासन-प्रशासन है। जिन्होंने कानून व्यवस्था ठीक नहीं रखी। उन अधिकारियों को सस्पेंड करिए। चीफ मिनिस्टर, होम मिनिस्टर आप खुद ही हैं। आप कार्रवाई करिए, ये क्या स्टेटमेंट है? इससे पूरा देश शर्मसार हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.