WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम शुरू, कोहली और सिराज को चने के झाड़ में चढ़ाने लगे कंगारू

Updated on 31-05-2023 08:59 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा से ही मैच जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रही है। मैदान के भीतर विरोधी प्लेयर्स को स्लेज करना तो अब पुरानी बात हो चुकी है। नई रणनीति तो माइंड गेम है। अब अपशब्द कहकर नहीं बल्कि कंगारू तारीफ करके दबाव बनाते हैं। भारत के खिलाफ सात जून से ओवल में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल में आरसीबी के साथी रहे विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है।

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले फॉर्मबी में अभ्यास कर रही है। हेजलवुड ने सोमवार को टीम के साथ अभ्यास किया। पिछले छह महीनों से चोटों से जूझ रहे हेजलवुड इंडियन प्रीमियर लीग की भी पूरे सत्र में नहीं खेल पाए थे। उनका मानना है कि वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के करीब पहुंच गए हैं। ओवल में उनके निशाने पर कोहली का विकेट होगा, लेकिन वह इस भारतीय स्टार के अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के कायल हैं। हेजलवुड ने कहा,‘मुझे लगता है कि वह जितनी कड़ी मेहनत करता है उसका कोई सानी नहीं। सबसे पहले उसकी फिटनेस और उसके बाद उसका कौशल विशेषकर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में।’
आईपीएल में आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले सिराज के बारे में हेजलवुड ने कहा, ‘मैं इस साल देर से आरसीबी से जुड़ा, लेकिन इससे पहले वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था। वह हमेशा विकेट हासिल करता तथा उसका इकॉनमी रेट इतना शानदार होता कि कभी-कभी चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसे हासिल करना असंभव था। उसका अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण शानदार था और वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा था।’

अपनी फिटनेस पर बात करते हुए जोश हेजलवुड ने कहा, ‘फाइनल शुरू होने से पहले तक प्रत्येक सत्र में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने से जुड़ा है। मैं अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के काफी करीब हूं। मैं हर अगले सत्र में पहले से अधिक अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए मुझे अच्छा लग रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.