छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप ईको सिस्टम को देखने जल्द आयेगा ऑस्ट्रिया का दल

Updated on 30-09-2022 06:44 PM
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स ईको सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल आॅस्ट्रिया के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल एडवांटेज आॅस्ट्रिया कार्यक्रम के तहत आॅस्ट्रिया के उद्यमियों और वहां के उद्योग व्यवसाय से जुड़े संस्थाओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और स्टार्टअप ईको सिस्टम के बारे में जानकारी देकर उनसे विचार-विमर्श कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आॅस्ट्रिया के विएना, ग्राज, लिंज, इन्सब्रुक शहर का भ्रमण किया और आॅस्ट्रिया के प्रवासी भारतीय साथ ही नवाचार, स्टार्टअप, निवेश तथा व्यवसाय में कार्यरत अनेक संस्थाओं ने बैठक में भाग लेकर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। अपने भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समस्त आॅस्ट्रिया के अधिकारियों तथा स्टार्टअप्स संचालित करने वाले उद्यमियों, निवेशकों को छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप ईको सिस्टम को देखने के लिए आमंत्रित किया।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्रा के दौरान विएना बिज?ेस एजेंसी की सुश्री जेनिफर जहाँग (रीजिनल मैनेजर एशिया), श्री जान जरिगा (स्टार्टअप सर्विस), श्री एलेक्जेंडर वर्गलेस्की (डिजिटल टेक्नोलॉजी) से मुलाकात कर विएना तथा आॅस्ट्रिया में कार्यरत स्टार्टअप्स की जानकारी प्राप्त की और छत्तीसगढ़ में विकसित हो रहे स्टार्टअप ईको सिस्टम का ब्योरा भी दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और चिप्स के सीईओ श्री समीर विश्नोई, 36 आईएनसी के सीईओ श्री अजितेश पाण्डेय, चिप्स के ज्वाइंट सीईओ श्री नीलेश सोनी अधिकारी शामिल हैं।

एडवांटेज आॅस्ट्रिया कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को इन्वेस्ट आॅस्ट्रिया के निदेशक श्री जैकब सेन्सिक ने इन्वेस्टमेंट इन्वेस्ट प्लान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दुसरे चरण में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल के विएना यूनिवर्सिटी का भी भ्रमण किया और वहां के इकोनॉमिक एंड बिज?ेस के प्रोफेसर श्री रोडोल्फ डोमोटोर, डायरेक्टर ने एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के क्रियाकलाप के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने सुश्री कारमेन गोबी वाईस प्रेसिडेन्स आॅस्ट्रियन फेडरल कनोमिन्स चैम्बर से स्टार्टअप ईको सिस्टम और निवेश के बारे में विशेष तौर पर चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.