ग्रुप हाउसिंग में बकाएदार बिल्डरों पर अथॉरिटी सख्त, बिना बिके फ्लैट, निर्माणाधीन टावर और खाली जगह की बनेगी रिपोर्ट

Updated on 17-06-2023 08:10 PM
नोएडा: ग्रुप हाउसिंग के बकाएदार बिल्डरों की प्रॉजेक्ट में बची हुई प्रॉपर्टी नोएडा अथॉरिटी तलाशेगी। हर एक प्रॉजेक्ट में गैर बिके फ्लैट, निर्माणाधीन टावर और खाली जगह की रिपोर्ट बनेगी। यह काम नोएडा अथॉरिटी कंसल्टेंट एजेंसी से करवाएगी। एजेंसी चयन की कवायद शुरू हो गई है। बात अगर नोएडा अथॉरिटी के बकाएदार बिल्डरों की करें तो 65 बिल्डरों को अथॉरिटी में करीब 10 हजार करोड़ रुपये जमा करने हैं। इनमें आम्रपाली, यूनिटेक और वो बिल्डर शामिल नहीं है, जिनका अथॉरिटी को लेकर कोई केस कोर्ट में नहीं है। ब्याजदर पर नवंबर-2022 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पक्ष में आया था। इसके बाद भी कुछ बिल्डर फिर से सुप्रीम कोर्ट गए थे। लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।

अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि बिल्डरों को बकाया जमा करने के लिए कई मौके दिए गए। 1 जनवरी 2023 को रीशेड्यूलमेंट पॉलिसी भी लाई गई। इसमें बिल्डरों को बकाया जमा करने के लिए जुर्माना राशि पर तीन प्रतिशत की छूट दी गई। फिर भी बकाया जमा करने को बहुत से बिल्डर आगे नहीं आ रहे हैं। अभी अथॉरिटी अपने रेकॉर्ड से तलाश कर बकाएदार बिल्डरों के प्रॉजेक्ट में गैर बिके फ्लैट सील कर रही है। लेकिन पूरी जानकारी नहीं रहती है। अब अथॉरिटी ने पूरी डिटेल सहित हर प्रॉजेक्ट की रिपोर्ट बनवाने का निर्णय लिया है। इसके बाद बकाएदार बिल्डरों के गैर बिके फ्लैट सील होंगे। निर्माणाधीन टावर सील होंगे। जमीन अगर खाली बची है तो उसे वापस अथॉरिटी अपने कब्जे में लेगी। अथॉरिटी के एसीईओ प्रभाष कुमार ने बताया कि कंसलटेंट एजेंसी भूलेख, प्लानिंग और ग्रुप हाउसिंग और संबंधित सोसायटी की एओए से खाली संपत्ति को लेकर डाटा एकत्रित करेगी। फिर रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। हर एक बकाएदार बिल्डर की सोसायटी की ड्रोन फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने के साथ ही तेजी से अथॉरिटी कार्रवाई करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.