ऑटोमोबाइल की दुकान चलाने वाला निकला आतंकी, खंडवा से सिमी का संदिग्ध मेंबर गिरफ्तार
Updated on
10-01-2023 06:32 PM
खंडवा: कोलकाता की स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने मध्य प्रदेश के खंडवा से आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस ने अब्दुल रकीब कुरैशी (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर कोलकाता ले गई है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि अब्दुल रकीब सिमी का सदस्य रहा है और खंडवा में उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। जिसमें से 2 में वह सजा काट चुका है और तीसरे मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था। बता दें कि कोलकाता में देश विरोधी गतिविधियों में सोशल मीडिया पर रकीब का कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद कोलकाता एसटीएफ खंडवा आई थी।
विवेक सिंह ने बताया कि कोलकाता में दो अन्य आरोपियों के साथ उस पर देश विरोधी गतिविधियों की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कोलकाता एसटीएफ द्वारा रकीब को ले जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि कोलकाता में देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न धारा में उसके खिलाफ अपराध दर्ज था।
ऑटोमोबाइल की शॉप चलता था रकीब खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र में रहता है। रकीब सिमी से जुड़ा था, पूर्व में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। रकीब पर यूपीपीए सहित अन्य धाराओं में 3 मामले दर्ज थे। दो मामलों में वह सजा काट चुका था और तीसरे मामले में 2019 में वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद के बाद से वह खंडवा के 16 खोली क्षेत्र में ऑटो मोबाइल की दुकान चलाता है।
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…