ऑटोरिक्शा चालक ने जीती 25 करोड़ रुपये की लॉटरी

Updated on 19-09-2022 06:21 PM

कहते हैं ऊपर वाला देता है तो छप्परफाड़ कर देता है। ऐसे ही हुआ है एक ऑटो चालक के साथ, जिसने इस साल की ओणम बम्पर लॉटरी जीती है। केरल राज्य लॉटरी विभाग ने रविवार को दोपहर 2 बजे ओणम बम्पर 2022 के परिणामों की घोषणा की। ओणम बंपर 2022 का पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये था। पहला पुरस्कार तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के एक ऑटो चालक को मिला है।

टैक्स कटौती के बाद 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे

अनूप एक ऑटोरिक्शा चालक है और पहले एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था। अनूप ने शनिवार रात भगवती एजेंसी से लाटरी टिकट खरीदा था। केरल लॉटरी के अनुसार, अनूप का टिकट नंबर टीजे 750605 था, जिससे उन्हें ₹25 करोड़ मिले। टैक्स कटौती के बाद उन्हें 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे।

 अनूप इस पुरस्कार पाने के बाद उत्साह से भरा हुआ है। पहले वह एक होटल में शेफ के तौर पर काम कर रहा था और शेफ के तौर पर काम करने के लिए मलेशिया जाने की योजना बना रहा था। उसने लोन के लिए बैंक से संपर्क किया और उसका लोन मंजूर भी हो गया। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने रविवार दोपहर परिवहन मंत्री एंटनी राजू और वट्टियूरकावु विधायक वी के प्रशांत की उपस्थिति में लकी ड्रा निकाला।

इस साल का ओणम बंपर प्राइस केरल लॉटरी के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत है, पहले पुरस्कार के लिए 25 करोड़ और दूसरे के लिए 5 करोड़ रुपये और तीसरे पुरस्कार के रूप में 10 व्यक्तियों के लिए 1 करोड़ रुपये थे।

बिक गए थे सभी टिकट

इस साल 67 लाख ओणम बंपर टिकट छपे और लगभग सभी टिकट बिक गए। टिकट की कीमत 500 रुपये थी। लॉटरी केरल सरकार के लिए आय के मुख्य स्रोतों में से एक है। टिकट बेचने वाले लॉटरी एजेंट थंकराज को भी कमीशन मिलेगा।

ओणम 30 अगस्त को अथम के साथ शुरू हुआ और थिरुवोनम के साथ संपन्न हुआ। ओणम केरल पर शासन करने वाले राजा महाबली के शासन में सुशासन की याद में मनाया जाता है। ओणम एक फसल उत्सव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.