हिमाचल में एवलांच का खतरा MP समेत 3 राज्यों में ठंडी हवा

Updated on 09-02-2024 12:27 PM

उत्तरी हवाओं ने उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मध्य प्रदेश में दिन और रात में ठंडी हवा महसूस की जा रही है, कई शहरों में दिन और रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरा है। पंजाब-हरियाणा में दिन गर्म है, लेकिन रातें ठंडी हैं।

हिमाचल में कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है, जो आज भी जारी रह सकती है। संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में एवलांच का खतरा लगातार बढ़ने लगा है। प्रशासन ने जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, धुंधी, सोलंगनाला और पलचान के साथ लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी से हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार (9 फरवरी) को बारिश की संभावना है। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना है। 11 और 12 फरवरी को असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। 12 से 14 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। इन तीनों राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में रातें ठंडी हैं। शुक्रवार को भी तापमान 6.8°C डिग्री से नीचे रहा। गुरुवार को दिन में तापमान 23°C रहा था।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की आशंका है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट संभव है।

मध्य प्रदेश: उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, टेम्परेचर लुढ़का: दो दिन तेज सर्दी रहेगी; 11 से 14 फरवरी तक ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में बारिश

उत्तरी हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन-रात का टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 11 से 14 फरवरी के बीच प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में मौसम साफ: धूप खिलने के बाद हालात सामान्य; हिमाचल में एवलांच का खतरा, अलर्ट जारी

उत्तरी हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन-रात का टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 11 से 14 फरवरी के बीच प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में मौसम साफ: धूप खिलने के बाद हालात सामान्य; हिमाचल में एवलांच का खतरा, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। गुरुवार को रायपुर में अचानक रात में ठंड बढ़ गई। वहीं, बस्तर में 3.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम में नमी आने के कारण 10 फरवरी से प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, और रायपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। 11 फरवरी को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

बिहार: राज्य में 10 फरवरी से बदलेगा मौसम, चलेगी पुरवा हवा: तापमान में होगी बढ़ोतरी, ठंड से मिलेगी राहत; 12-14 तक बारिश की संभावना

बिहार में चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं के शुक्रवार से थमने के आसार हैं। ऐसे में ठंड में कमी होने की संभावना है। शनिवार से मौसम पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। पूरे प्रदेश में कल से पुरवा हवा चलने लगेगी। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.