बरपाली में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 24-06-2025 12:15 PM

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को कलस्टर बरपाली में सम्मिलित ग्राम बरपाली, चचिया, गिद्धकुंवारी, गिरारी, जिल्गा, कटकोना, कुदमुरा, तौलीपाली एवं तराईमालडीह के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 56 राशनकार्ड, 12 मनरेगा जॉब कार्ड, 8 पेंशन प्रकरण, फौती नामांतरण, वन अधिकार पत्र पुस्तिका,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रपत्रों के आवेदन प्राप्त किए गए एवं पात्र हितग्राहियों को स्थल पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार करना, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और शासकीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना बाधा के पहुंचे और ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र बरपाली श्रीमती गंगोत्री कंवर, बरपाली सरपंच श्रीमती मनीषा कंवर, जिल्गा सरपंच श्रीमती हरावती राठिया, तौलीपाली सरपंच श्रीमती रमीला बाई, कटकोना सरपंच  महेन्द्र सिंह राठिया,गिरारी सरपंच  दर्शन सिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी,श्रीमती महेश्वरी साव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं  ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.