श्यांग में जागरूकता सह लाभ-संतृप्ति शिविर आयोजित

Updated on 01-07-2025 01:08 PM

कोरबा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कोरबा विकासखंड के क्लस्टर श्यांग में आज जागरूकता सह लाभ-संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर हाई स्कूल श्यांग परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें अमलडीहा, बलसेंधा, मालीकछार, चिर्रा, एलोंग, गुरमा, ठेगरीमार, लबेद, डूमरडीह, श्यांग, छिरहुंट, सरसाडेवा, सिमकेंदा एवं डेंगुरडीह सहित कुल 15 ग्रामों के ग्रामीण लाभान्वित हुए।

शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था,अन्य पेंशन आवेदनों, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए साथ ही नियमानुसार मौके पर हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

अभियान के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का वास्तविक और समयबद्ध लाभ प्राप्त हो।

शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को “नशा मुक्त भारत अभियान“ के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यह अभियान जनजातीय समाज में जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य  बलेन्दर राठिया (क्षेत्र - चिर्रा), श्यांग, लबेद, सिमकेंदा, चिर्रा, गुरमा ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सहायक विकास विस्तार अधिकारी  आशुतोष मिश्रा, संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.