स्लम क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल सुरक्षा, बाल विवाह और नशामुक्ति पर जागरूकता

Updated on 22-05-2025 12:20 PM

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ठगड़ा बांध पुलिस लाइन के पारा स्थित उड़िया बस्ती (स्लम क्षेत्र) में शुक्रवार शाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईसीपीएस, आईसीडीएस तथा एनजीओ स्टार फाउंडेशन की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। शाम 6 बजे खुले मंच पर प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक में बस्तीवासियों को गुड-टच, बैड-टच की समझ, बाल विवाह की हानियां और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। कोई बच्चा यदि श्रमिक के रूप में कार्यरत दिख रहा है या भीख मांगते हुए दिख रहा है या सड़क जैसी परिस्थितियों में मिले, ऐसे बच्चांे के लिए चौबीस घण्टे टोल फ्री नम्बर 1098 पर तुरन्त सूचित करने की अपील की गई।

बाल विवाह के बारे में बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। सभी को यह भी जानकारी दिया गया कि वाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। अगर कोई 21 वर्ष से कम आयु के लड़के 18 वर्ष से कम आयु की किसी बालिका से विवाह करता या कराता है तो उसे 02 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसकी सहायता करता है, उन्हें दण्डित किया जा सकता है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा अथवा जानबूझकर उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है, तो उसे भी दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह की सूचना व जानकारी प्राप्त होने पर 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन दुर्ग में संपर्क कर सकते है। बाल विवाह न ही करे और करवाये। बाल विवाह से बच्चो की मनोदशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह पर शपथ दिलाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.