राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकली गई जागरूकता रैली

Updated on 16-05-2023 09:38 PM

जगदलपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि डेंगू के रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी कड़ी धूप खिल रही है, जो डेंगू सहित अन्य कीटों के प्रसार के लिए अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इन्हें समय समय पर फेंकना जरूरी है।

उन्होंने घर और कार्यालय में साफ सफाई रखने के लिए भी लोगों से अपील की।

उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी, दस्त, सर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द,  जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सुस्ती, थकान, जी मिचलाना आदि डेंगू के लक्षण हैं तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाएं। आपके परिचितों को भी यदि ऐसे लक्षण दिखें तो उन्हें तत्काल जांच की सलाह दें।

नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली की सराहना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चैबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन, युवोदय के स्वयंसेवक, रेडक्रॉस, दलपत बचाओ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.